Pompa Sen       Jan 22, 2024

अयोध्या राम मंदिर एक नजर में

Ram Mandir in Ayodhya

1. अयोध्या राम मंदिर का निर्माण नागर वास्तुकला शैली में किया गया है।

2. मंदिर कुल 2.7 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

3. अयोध्या राम मंदिर को 3 मंजिला बनाया जायेगा, जिसमें प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फुट की होगी।

4. राम मंदिर प्रांगण में कुल 5 मंडप और कुल 12 द्वार हैं।

5. अयोध्या राम मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फुट, चौड़ाई 250 फुट और लम्बाई 380 फुट है।

6. राम मंदिर के निर्माण में लोहे या स्टील का उपयोग नहीं किया गया है।

7. अयोध्या राम मंदिर के मुख्य ढांचे का निर्माण राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर से किया गया है।

8. अयोध्या राम मंदिर का डिजाइन अहमदाबाद के चंद्रकांत बी सोमपुरा और उनके बेटे निखिल और आशीष सोमपुरा ने तैयार किया है।

9. भगवान राम लला की मूर्ति तराशने वाले शिल्पकार का नाम अरुण योगीराज है।

10. अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक हुए निर्माण में करीब 1100 करोड़ रुपये का खर्च आया है। कुल अनुमानित राशि 1400 करोड़ रुपये है।