पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनेस्थीसिया 2 साल की अवधि का फुल-टाइम पीजी डिप्लोमा कोर्स है।
chailsy raghuvanshi
एनेस्थीसिया मेडिकल साइंस की एक ब्रांच है जो मानव शरीर में विभिन्न प्रकार के एनेस्थेटिक्स के उपयोग और प्रभावों से संबंधित है।
इस कोर्स में छात्रों को रोगी की स्थिति के अनुसार सबसे उपयुक्त प्रकार के एनेस्थेटिक्स और इसकी खुराक का अध्ययन और चयन करने में सक्षम बनाया जाता है।
एनेस्थीसिया में पीजीडी के लिए आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता एमबीबीएस है। उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से एक साल की इंटर्नशिप के साथ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी कॉलेज / विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करनी चाहिए।
जॉब प्रोफाइल
रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कंसल्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, सर्जन / बाल रोग विशेषज्ञ, क्लिनीकल एसोसिएट / असिस्टेंट आदि।