डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री 3 साल की अवधि का डेक्टरेट लेवल का फुल-टाइम कोर्स है।
पीएचडी इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री कोर्स इस प्रकार से डिजाइन किया गया है ताकि छात्र कार्बनिक रसायन विज्ञान, जैव रसायन, सिंथेटिक कार्बनिक रसायन विज्ञान, प्राकृतिक उत्पाद रसायन विज्ञान, औषधीय रसायन विज्ञान और कुछ अन्य अनुसंधान क्षेत्रों के बारे में गहन अध्ययन कर सके।
• इच्छुक उम्मीदवार के पास ऑर्गेनिक केमिस्ट्री या उससे संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
• पीएचडी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार के मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।
• आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट दी जाती है।
एलिजिबिलिटी
पीएचडी इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के लिए एडमिशन प्रोसेस यूजीसी- नेट, यूजीसी सीएसआईआर नेट, गेट आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है।