डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन मटेरियल साइंस 3 से 5 साल तक की अवधि का डेक्टरेट लेवल का फुल-टाइम कोर्स है।
मटेरियल साइंस में पीएचडी इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि उम्मीदवारों को मटेरियल साइंस इंजीनियरिंग के क्षेत्र की व्यापक समझ हो सके जो कि हम एयरोस्पेस, परमाणु ऊर्जा, विमानन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देख रहे हैं।
एलिजिबिलिटी • इच्छुक उम्मीदवार के पास मटेरियल साइंस या उससे संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
• पीएचडी मटेरियल साइंस में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।
पीएचडी इन मटेरियल साइंस के लिए एडमिशन प्रोसेस यूजीसी- नेट, सीएसआईआर-यूजीसी नेट, गेट आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है।