डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन बायोलॉजी 3 से 5 साल तक की अवधि का डेक्टरेट लेवल का फुल-टाइम कोर्स है।
पीएचडी इन बायोलॉजी कोर्स विशेष रूप से सूक्ष्मजीवों (माइक्रोऑर्गेनिज्म) और उनके परिवेश के अध्ययन से संबंधित है।
बायोलॉजिस्ट मनुष्यों और जानवरों में वायरस, बैक्टीरिया का अध्ययन यह समझने के लिए करते हैं कि वे कैसे फैलते हैं और उन्हें कैसे नियंत्रित करते हैं। बायोलॉजिस्ट का काम पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है।
एलिजिबिलिटी • इच्छुक उम्मीदवार के पास बायोलॉजी या उससे संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
• पीएचडी बायोलॉजी में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।
पीएचडी इन बायोलॉजी के लिए एडमिशन प्रोसेस यूजीसी- नेट, जेम (जॉइंट एडमिशन टेस्ट), जेस्ट (जॉइंट एंट्रेंस स्क्रिनिंग टेस्ट) आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है।
टॉप कॉलेज और उनकी फीस भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु- फीस 75,600 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली- फीस 2,000 हैदराबाद विश्वविद्यालय - फीस 7,900
कलकत्ता विश्वविद्यालय मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी-फीस 19,667