पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन लेबर लॉ 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल का डिप्लोमा कोर्स है, इस कोर्स में जो छात्रों को मजदूर यानि की लेबर से संबंधित कानूनों का ज्ञान प्रदान किया जाता है।
chailsy raghuvanshi
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक छात्रों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से 50% अंक के साथ लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
पीजीडी इन लेबर लॉ में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम और मेरिट दोनों के आधार पर दिया जाता है।
लेबर लॉ इसलिए बनाए गए ताकि लेबरों के साथ किसी प्रकार का अनुचित व्यवहार और उनका शोषण न हो।
लेबर लॉ में पीजीडी करने के लिए एडमिशन प्रोसेस कॉलेज से कॉलेज पर निर्भर करता है।
एडमिशन प्रोसेस
एंट्रेंस एग्जाम
क्लेट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट)
एलएसएटी
एआईबीई
एआईएलईटी
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन लेबर लॉ दो साल की अवधि का कोर्स है जिसे 4 टर्म में विभाजित किया गया है।
इस कोर्स को सफलतापूर्वक करने के बाद उम्मीदवार सरकारी क्षेत्र के अलावा प्राइवेट क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं।
यदि बात करें सैलरी की तो लॉ क्षेत्र में हर जॉब प्रोफाइल में अनुभव के अनुसार सैलरी दी जाती है। शुरुआती औसत सैलरी 3,00,000 से 8,00,000 तक है।