PG Diploma: साइबर लॉ में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स की डिटेल
जानिए क्या है पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर लॉ कोर्स
chailsy raghuvanshi
इंटरनेट की दुनिया को साइबरस्पेस के नाम से भी जाना जाता है और यहां होने वाले क्राइम को साइबर क्राइम कहा जाता है। जिसे नियंत्रित करने वाले कानूनों को साइबर लॉ के रूप में जाना जाता है।
साइबर लॉ को कानून की उस शाखा के रूप में भी वर्णित किया जा सकता है जो इंटर-नेटवर्क सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से संबंधित कानूनी मुद्दों से संबंधित है। संक्षेप में, साइबर कानून कंप्यूटर और इंटरनेट को नियंत्रित करने वाला कानून है।
साइबर लॉ क्या है?
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर लॉ 1 से 2 साल तक की अवधि का डिप्लोमा कोर्स है। इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रैजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है।
इस डिप्लोमा कोर्स में छात्रों को इंटरनेट, संचार प्रौद्योगिकी, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर और सूचना प्रणाली सहित तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक तत्वों और उनके समाधान से संबंधित विषयों के बारे में पढ़ाया व सिखाया जाता है।
साइबर लॉ कॉलेजों द्वारा आयोजित प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम
पोस्ट ग्रेजुएट इन साइबर लॉ के कोर्स को 4 सेमेस्टर में विभाजित किया है। जिसमें की साइबर क्राइम, ई-कॉमर्स और रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं।