पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस लॉ 1 साल का पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल का डिप्लोमा कोर्स है।
chailsy raghuvanshi
इस कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि छात्रों को बिजनेस लॉ सें संबंधित प्रैक्टिकल नॉलेज के साथ-साथ थ्योरिटिकल ज्ञान भी प्राप्त कराया जाएं।
पीजीडी इन बिजनेस लॉ- कंपनी कानून, प्रतिस्पर्धा कानून, प्रतिभूति कानून, विदेशी निवेश कानून, संपत्ति कानून जैसे विभिन्न क्षेत्रों को कवर करता है, और छात्रों को भारतीय कानूनी प्रणाली से परिचित कराता है।
बिजनेस लॉ में पीजीडी करने के लिए एडमिशन प्रोसेस कॉलेज से कॉलेज पर निर्भर करता है। कुछ कॉलेज एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करते हैं तो कुछ कॉलेज मेरिट बेस्ड के आधार पर छात्रों का चयन कर एडमिशन देते हैं।
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से न्यूनतम 50% अंकों के साथ लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
एंट्रेंस एग्जाम
क्लेट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट)
जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम
महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट
इस कोर्स को सफलतापूर्वक करने के बाद उम्मीदवारों के सरकारी क्षेत्र के अलावा प्राइवेट क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं।