पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फॉरेंसिक साइंस 1 साल की अवधि का पीजीडी लेवल का कोर्स है।
chailsy raghuvanshi
पीजीडी इन फॉरेंसिक साइंस कोर्स आपराधिक न्याय के मामलों के लिए वैज्ञानिक सिद्धांतों और तकनीकों का अनुप्रयोग विशेष रूप से भौतिक साक्ष्य के संग्रह, परीक्षा और विश्लेषण से संबंधित है।
पीजीडी इन फॉरेंसिक साइंस कोर्स में छात्रों को क्राइम इंवेस्टीगेशन से जुड़ी थ्योरेटिकल व प्रैक्टिकल नॉलेज दी जाती है।
एडमिशन प्रोसेस
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फॉरेंसिक साइंस में एडमिशन प्रोसेस कॉलेज से कॉलेज पर निर्भर करता है। कुल कॉलेज में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के बाद काउंसलिंग पर आधार पर होते हैं। तो कुछ संस्थान ग्रेजुएशन डिग्री में उम्मीदवार के अंकों के आधार पर यानि की मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन देते हैं।
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से न्यूनतम 50-55% कुल अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट हो।
आधार कार्ड
पेन कार्ड
10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट
जन्म प्रमाण पत्र डोमिसाइल