वर्तमान में डिजिटल मार्केटिंग कोर्स सबसे प्रचलित कोर्स में से एक है। तो चलिए जानते हैं पीजी डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बारे में
chailsy raghuvanshi
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग 1 साल का कोर्स है, जो छात्रों को कंटेंट सर्टेजी, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, सर्च इंजन मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग जैसे विषयों का ज्ञान प्रदान करता है।
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक छात्रों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। ग्रेजुएशन की डिग्री में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
पीजीडी डिजिटल मार्केटिंग: एलिजिबिलिटी
डिजिटल मार्केटिंग में पीजीडी करने के लिए एडमिशन प्रोसेस कॉलेज से कॉलेज पर निर्भर करती है। कुछ कॉलेज एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करते हैं तो कुछ कॉलेज मेरिट बेस्ड के आधार पर छात्रों का चयन कर एडमिशन देते हैं। जबकि कुछ कॉलेज पर्सनल इंट्रव्यू के साथ स्किल्स के आधार पर एडमिशन प्रदान करते हैं।
पीजीडी डिजिटल मार्केटिंग: एंट्रेंस एग्जाम
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कॉलेजों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कुछ सबसे लोकप्रिय एंट्रेंस एग्जाम निम्नलिखित हैं:
सीएटी
एमएटी
एक्सएटी
एटीएमए
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी
एन.एल. डालमिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च
यूनिवर्सल बिजनेस स्कूल
अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान
आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च
टॉप 5 कॉलेज
उम्मीदवारों के पास इस कोर्स को पूरा करने के बाद बहुत सारी जॉब प्रोफाइल होंगी जैसे कि मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, ब्रांड मैनेजर, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट, मार्केटिंग कम्युनिकेशंस मैनेजर, एडवरटाइजिंग मैनेजर, आदि।
पीजीडी इन डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करने के छात्र सरकारी व प्राइवेट दोनों क्षेत्र में नौकरी कर सकते हैं।
पीजीडी डिजिटल मार्केटिंग कोर्स पूरा करने के बाद छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और उसके बाद पीएचडी भी कर सकते हैं।