PG Diploma: कंज्यूमर लॉ में डिप्लोमा कोर्स की डिटेल
जानिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंज्यूमर लॉ कोर्स के बारे में
chailsy raghuvanshi
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंज्यूमर लॉ 1 साल का पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल का डिप्लोमा कोर्स है, जो छात्रों को उपभोक्ताओं यानि की कंज्यूमर से संबंधित कानून का ज्ञान प्रदान करता है।
एलिजिबिलिटी
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से 50% अंक के साथ लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
कंज्यूमर लॉ भी कानून का ऐसा ही विशेषज्ञता क्षेत्र है जो उपभोक्ताओं (कंज्यूमर) के हितों के साथ मिलकर काम करता है। कंज्यूमर लॉ यह सुनिश्चित करता है कि कॉर्पोरेट क्षेत्र में उपभोक्ताओं का शोषण न हो।
कंज्यूमर लॉ ऐसे कानून बनाता है जो उपभोक्ताओं (कंज्यूमर) को अनुचित व्यवहार और शोषण से बचाता है। कंज्यूमर लॉ कानून का वह क्षेत्र है जो उपभोक्ताओं (कंज्यूमर) को उत्पादों या सेवाओं को खरीदने के लिए बाहर जाने पर सुरक्षा प्रदान करता है।
कंज्यूमर लॉ में पीजीडी करने के लिए एडमिशन प्रोसेस कॉलेज से कॉलेज पर निर्भर करती है। कुछ कॉलेज एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करते हैं तो कुछ कॉलेज मेरिट बेस्ड के आधार पर छात्रों का चयन कर एडमिशन देते हैं।
भारत में पीजीडी इन कंज्यूमर लॉ का कोर्स कई कॉलेज द्वारा प्रदान किया जाता है। इस कोर्स को कराने प्राइवेट कॉलेज की फीस 33.60 K होती है जबकि सरकारी कॉलेज की फीस 4.20 K होती है।