Pompa Sen Apr 18, 2023
दंग रह जाएंगे NDA में सेलेक्ट नहीं होने की वजह जानकर!
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के परिणाम आ गए हैं, जो सफल उन्हें बधाई, जो नहीं सफल हुए उन्हें भविष्य में आगे
बढ़ने
की शुभकामनाएं।
आज हम NDA परीक्षा परिणाम से जुड़ी एक सच्ची घटना आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
यह घटना 1999 की है, जब लखनऊ के इंदिरानगर का एक छात्र NDA की लिखित परीक्षा में पास हो गया।
फिजिकल टेस्ट हुआ, इंटरव्यू हुआ और फाइनल राउंड तक उसने ताबड़तोड़ जवाब दिये।
इसी बीच उससे पूछा गया था, "क्या आपने NDA की कोचिंग ली है?", उसका जवाब था "नहीं!"
परिणाम आये और उसका सेलेक्शन नहीं हुआ। घर पर पत्र आया, जिसे पढ़कर वो छात्र फूट-फूट कर रोया।
पत्र में लिखा था- Cowards And Liars Are Not Allowed in Indian Army, जिसमें सेना ने कोचिंग सेंटर का नाम तक लिख दिया था।
इस घटना का जिक्र हम इसलिए भी कर रहे हैं, ताकि इसे आप एक सबक के तौर पर याद रखें।
यदि आप कोई भी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो कभी किसी जवाब के लिए झूठ का सहारा ना लें।
भारतीय सेना में कैसे होता है ऑफिसर्स का प्रमोशन, कैसे मिलती है हायर रैंक?
पढ़ें अलगी स्टोरी में