Varsha Kushwaha       May 25, 2023

UPSC रैंक 5 मयूर हजारिका ने लड़कों में किया टॉप, छोड़ी मेडिकल की प्रैक्टिस

UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें चार स्थान तक लड़कियों ने  अपना कब्जा जमाया हुआ है। वहीं, 5वें स्थान पर एक पुरुष उम्मीदवार ने अपनी जगह बनाई है।

UPSC CSE 2022 में 5वां स्थान और पुरुष उम्मीदवारों की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त करने वाले मयूर हजारिका असम के रहने वाले हैं।

मयूर हजारिका के पास एमबीबीएस की डिग्री है और वह पेशे से एक डॉक्टर हैं।

12वीं कक्षा से लोक सेवा में जाने के उनके सपने ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी से पीछे नहीं हटने दिया।

सिविल सेवा में जाने की उनकी इच्छा इतनी प्रबल थी कि उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए मेडिकल की प्रैक्टिस तक छोड़ दी।

जब उनसे टॉप 5 में जगह बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि "मैं खुश हूं कि मैं यूपीएससी पास करने वाले सफल पुरुष उम्मीदवारों में टॉप पर हूं।" उन्हें टॉप 10 में आने की भी उम्मीद नहीं थी।

मयूर ने अपनी तैयारी पर बात करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत के साथ आवश्यक और अनावश्यक चीजों के बारे में समझना बेहद आवश्यक है।

अनावश्यक चीजों को पूरी तरह से IGNORE करें और आवश्यक चीजों पर ध्यान दें।

उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया। साथ ही यूपीएससी की हर विषयों को ध्यानपूर्वक कवर किया।

मयूर पढ़ाई में हमेशा से अच्छे रहें है। उन्होंने 12वीं में असम में 9वां स्थान प्राप्त किया था। उनका 12वीं में देखा गया सपना आज पूरा हो गया है। 

मयूर का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता भारतीय विदेश सेवा (IFS) में है। वह IFS ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहता हैं।