Chailsy Raghuvanshi       Jul 20, 2023

देश के विभिन्न IIT के छात्रों ने क्या-क्या आविष्कार किया?

1. i-Diya आईआईटी-बॉम्बे के सचिन कुमार ने इस सौर ऊर्जा उपकरण का आविष्कार किया।

2. Ink आईआईटी-दिल्ली के चार छात्र इशानी, प्रतीक, कुशाग्र और अर्पित ने एक ऐसा उपकरण बनाया है जो डीजल जनरेटर से प्रदूषकों को प्रयोग करने योग्य स्याही में बदल देता है।

3. ब्रीथलाइज़र हेलमेट आईआईटी-भुवनेश्वर के ऋषभ बबली, नमन सिंघल और शुभम जयसवाल ने एक ऐसे हेलमेट का आविष्कार किया जो एक तीर से तीन शिकार करता है।

4. ट्रू एचबी हेमोमीटर आईआईटी-दिल्ली के अंबर श्रीवास्तव ने एक स्मार्ट फोन के आकार का हीमोग्लोबिन चेकर बनाया जो 1000 रीडिंग तक स्टोर कर सकता है।

5. नेत्रा 2013 में, पांच आईआईटी-बॉम्बे छात्रों (अंकित मेहता, आशीष भट्ट, राहुल सिंह, विपुल जोशी और अमरदीप सिंह) द्वारा स्टार्टअप आइडियाफोर्ज ने नेत्रा नामक एक मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) विकसित किया।

6. ई-स्कूटर आईआईटी-मद्रास के दो छात्र स्वप्निल जैन और तरुण मेहता ने एस340 नामक एक ऐसा ई स्कूटर बनाया जो 'एथर एनर्जी' पर चलता है।

7. SAFER पेंडेंट दिल्ली बेस्ड स्टार्टअप लीफ के पार्ट पारस बत्रा, माणिक मेहता, आयुष बंका, अविनाश बंसल और चिराग ने एक नेकलेस पेंडेंट बनाया जिस पर दो बार दबाने के बाद आपके प्रियजनों तक यह खबर पहुंच जाएगी की आप खतरे में हो। 

8. स्मार्ट ईयरफोन आईआईटी-रुड़की के छात्र पार्थ गग्गर और विजय जैन ने ऐसे इयरफ़ोन का इनोवेशन किया जो Background Noise को फ़िल्टर कर आपको  disturbance-free सुनने का एक्सपिरियंस देते हैं। 

9. Driverless साइकिल आईआईटी-खड़गपुर के सभी अलग-अलग विभागों से 13 छात्रों ने एक साथ मिलकर विकलांगों के लिए Driverless साइकिल बनाई।

10. FOSS लैपटॉप आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने एक ऐसा लैपटॉप बनाया, जिसे आप मात्र 6000 रुपये में खरीदकर उस पर फिल्म देख सकते हैं, म्युजिक सकते हैं, प्रीलोडेड सॉफ़्टवेयर के साथ दस्तावेज़ों पर काम कर सकते हैं।

केरल के अलावा क‍िस राज्य की राजभाषा मलयालम है? 1. लक्षद्वीप 2. अंडमान न‍िकोबार 3. पुदुचेरी