Tap to Read ➤

Legendry Lost Cities of India: भारत के खोए हुए शहरों की सूची

भारत के इतिहास में न जाने कितने ऐसे शहर है जिनका आज नामों निशान नहीं है और कई ऐसे राज्य भी हैं जिन्हें खोज लिया गया है। आज हम आपको उन राज्यों के बारे में बताएंगे जो एक बार फिर खोज लिए गए हैं या उनके कुछ अवशेष प्राप्त किए गए हैं।
Varsha Kushwaha
राखीगढ़ी (हरियाणा)
राखीगढ़ी शहर सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे बड़ी और पुरानी बस्तियों में से एक है। ये उस स्थान पर स्थित थी जहां कभी सरस्वती नदी बहा करती थी। इस शहर की खुदाई 1969 में शुरू की गई। राखीगढ़ी की खुदाई में सड़कें, धातु, मूर्तियां आदि प्राप्त की गई थी।
कालीबंगन (राजस्थान)
सिंधु धाटी सभ्यता की बस्ती कालीबंगन जो राजस्थान में स्थित है। कालीबंगन की खोज इटानियन इंडोलॉजिस्ट लुइगी पियो टेसिटोरी द्वारा की गई थी। इसकी खुदाई 1969 में शुरू तो पता चला है की ये सबसे पुराना कृषि क्षेत्र हुआ करता था। खुदाई में अग्नि वेदी भी मिली थी।
लोथल (गुजरात)
लोथल शहर सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है। इसकी खोज 1954 में की गई थी और 1955 से इस शहर की खुदाई का कार्य भारतीय पुरातत्व सोसायटी द्वारा शुरू कर दिया गया था। खुदाई में कुएं, नालियां और पक्के फर्श जैसी कई संरचनाएं देखी जा सकती है।
धोलावीरा (गुजरात)
सिंधु घाटि सभ्यता की बस्ती धोलवीरा की जानकारी प्राप्त होने पर जब खुदाई की गई तो वहां जलाशय, सीढ़ीदार कुआं, मनके, मुहरें, सोना, चांदी, गहने, बर्तन, जानवरों की हड्डियां आदि जैसे कई अवशेष प्राप्त हुए थें।
सारनाथ (उत्तर प्रदेश)
सारनाथ ही वह स्थल है जहां गौतम बुद्ध ने सर्वप्रथम धर्म की शिक्षा दी थी। इस स्थल को हिरण पार्क के नाम से भी जाना जाता है। ये स्थान चार प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थानों में से एक है।
द्वारका (गुजरात)
द्वारका नगरी भगवान श्री कृष्ण द्वारा बसाई गई नगरी थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण के जाने के बाद ये नगरी अपने आप ही पानी में डूब गई। इस शहर की खोज के द्वारा प्राप्त किए गए साक्ष्य बेट द्वारका में पाए गए हैं।
श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश)
श्रावस्ती शहर की स्थापना वैदिक काल में राजा श्रावस्त द्वारा की गई थी। इस शहर में गौतम बुद्ध ने अपने जीवन का एक बड़ा समय व्यतीत किया है। ये शहर जैन धर्म के संस्थापक के जन्म स्थान के तौर पर भी जाना जाता है। इसकी खोज 1863 में सर अलेक्जेंड कनिंघम द्वारा की गई थी।
सांची (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश में स्थित सांची भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। सांची मुख्य रूप से अपने स्तूपों और अशोक स्तंभ की ग्रीक और बौद्ध शैली के लिए जाना जाता है। ये स्थान जातक कथाओं और बुद्ध के जीवन के कई दृश्यों को चित्रित करता है।
मुजिरिस (केरला)
मुजिरिस शहर केरला में स्थित है। पुरातत्वविदों द्वारा इस शहर की खुदाई किए जाने पर वहां से यमन, मिस्र, रोमन और पश्चिम एशिया के देशों से संबंधित कई कलाकृतियां प्राप्त की गई है। इस स्थान की खोज सबसे बड़ी पुरातत्व खोजों में से एक है।
नागार्जुनकोंडा (आंध्र प्रदेश)
आंध्र प्रदेश में स्थित नागार्जुनकोंडा शहर इक्ष्वाकु राजवंश की पुर्व राजधानी था और एक बौद्ध शहर भी। शहर की खुदाई के में   स्तूप, विहार, मंडपम, मंदिर और बौद्ध खंडहर के साथ भगवान बुद्ध के जीवन के कई सफेद संगमरमर का चित्रण सामने आया।
विजयनगर (कर्नाटका)
उत्तरी कर्नाटक में स्थित विजनगर शहर आज हम्पी के नाम से भी जाना जाता है जो यूनेस्कों की विश्व धरोहर की सूची में शामिल है।पौराणिक कथाओं की बात करें तो इस शहर का जिक्र रामायण में किष्किन्धा के रूप में मौजूद है।
Oldest Cities of India