Chailsy Raghuvanshi       Oct 12, 2023

14 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या होगा खास

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है।

यह सूर्य ग्रहण नवरात्रि से ठीक दिन पहले लगेगा। जिस वजह से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है।

पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या को लगेगा।

भारतीय समय अनुसार, सूर्याग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा और आधी रात को 2 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।   

जिस वजह से सूर्याग्रहण भारत में नहीं बल्कि अमेरिका, मैक्सिको, ब्राजील, कोलंबिया आदि देशों में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

खास बात तो यह है कि सूर्य ग्रहण के 14 दिन बाद ही साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा।

चंद्र ग्रहण रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगा और रात 11 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगा।