Chailsy Raghuvanshi       Jan 24, 2024

सिद्धार्थ गुप्ता- जानिए कैसे नायब तहसीलदार बनकर UPPSC PCS में किया टॉप?

यूपीपीएससी पीसीएस 2023 टॉपर सिद्धार्थ गुप्ता सहारनपुर जिले के देवबंद के रहने वाले हैं।

इससे पहले उन्होंने 2022 में पीसीएस में 7वीं रैंक हासिल की थी।

अप्रैल 2023 में सिद्धार्थ का चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हुआ।

लेकिन उन्होंने पीसीएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी और अब परीक्षा में टॉप किया है।

सिद्धार्थ के पिता राजेश गुप्ता किराना की दुकान चलाते हैं और मां गृहिणी हैं।

सिद्धार्थ गुप्ता ने हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से फिजिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।

ग्रेजुएशन के बाद ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी।

यूपीपीएससी पीसीएस की तैयारी के लिए सिद्धार्थ रोज 12 से 13 घंटे पढ़ाई किया करते थे।

और नायब तहसीलदार के पद पर ज्वॉइन होने के बाद वह ड्यूटी पूरी होने के बाद बचे हुए समय में पढ़ाई करते थे।