Varsha Kushwaha       May 24, 2023

जानिए क्या है यूपीएससी रैंक 2 गरिमा लोहिया का Success mantra

23 मई मंगलवार को यूपीएससी 2022 का अंतिम रिजल्ट घोषित हुआ।  इस लिस्ट में बिहार की रहने वाली गरिमा लोहिया ने दूसरी रैंक हासिल की है। 

अब ऐसे में उन्होंने किस तरह पढ़ाई की और उसे किस तरह से मैनेज किया और उनके सफल होने का क्या राज है, आइए जानते हैं..

साल 2020 में ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद वह घर चली और लॉकडाउन में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करना ठीक समझा। 

ऐसे में गरिमा ने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया बल्कि सेल्फ स्टडी पर निर्भर रहते हुए अपनी तैयारी पूरी की। 

दो साल की कड़ी मेहनत करने के बाद जब गरिमा मैदान में उतरी और उन्होंने दूसरी रैंक हासिल कर अपना परचम लहराया। 

गरिमा का कहना है कि वह बचपन के ही यूपीएससी क्वालिफाई करना चाहती थी और उनका यह सपना पूरा हो गया है। 

सेल्फ स्टडी के लिए गरिमा ने YouTube का सहारा लिया और तैयारी के लिए ऑनलाइन संसाधनों का प्रयोग किया। 

वह मेंटली रिफ्रेशमेंट के लिए समय-समय पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मिला करती थीं और उनकी यह रणनीति काफी काम आई। 

अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने रोजाना 15 घंटे का समय दिया। ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न पुस्तकों का भी सहारा लिया।

गरिमा का कहना है कि जहां विद्यार्थी को सहज महसूस हो, वहीं पढ़ाई करें। 

 गरिमा की मां उनके लिए काफी प्रेरणास्रोत बनी। गरिमा की पढ़ाई और उनकी जरूरतों के लिए मां भी तैयार रहा करती थीं। 

वह एक IAS अधिकारी बनने की ख्वाहिश रखती हैं, ताकि जमीनी स्तर पर आम लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को हल कर सकें।

गरिमा ने अपनी सफलता पर क्या कहा