स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ खिलाड़ी हैं।
उनका जन्म 18 जुलाई 1996 में मुंबई में हुआ था। इस साल वह अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं।
अपने भाई के नक्शे कदम पर चल क्रिकेट को अपने करियर के रूप में चुना और महाराष्ट्र महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज बनीं।
स्मृति महिला बिग बैश लीग और महिला आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी का जादू बिखेर चुकी हैं।
स्मृति मंधाना ने 2013 में वनडे मैच से अपना डेब्यू किया था।
स्मृति मंधाना भारतीय टीम के लिए अभी तक 119 मैच और 4 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं।
वनडे के 78 मैच खेल चुकी है, जिसमें उन्होंने 3000 से अधिक रन बनाए थे।
क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड, आईसीसी वुमन ओडीआई प्लेयर ऑफ द इयर और रेचेल हेयो-फ्लिंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
बता दें कि स्मृति मंधावा होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहती थी, क्योंकि वह अपना खुद का रेस्तरां खोलना चाहती हैं।
स्मृति मंधाना ने कॉमर्स विषय से पढ़ाई की है और फिर सांगली में चिंतामनराव कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की डिग्री पूरी की।
कंचनजंगा के बाद भारत के दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है?1. त्रिशुल पर्वत2. नंदा देवी3. कांगड़ा पर्वत