JEE Mains Topper Ishan Khandelwal से जानिए एडवांस की तैयारी का Study Plan
जेईई मेन्स की परीक्षा के बाद छात्र जेईई एडवांस 2023 की परीक्षा की तैयारी में व्यस्त है।
जेईई एडवांस 2023 की परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। जिसको लेकर छात्रों की तैयारी तेज हो गई है।
इसी बीच जेईई मेन्स में 100 पर्सेंटाइल का स्कोर प्राप्त कर टॉप करने वाले ईशान खंडेलवाल ने जेईई एडवांस 2023 का अपना स्टडी प्लान शेयर किया है।
कोचिंग है महत्वपूर्ण
ईशान जेईई एडवांस परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए जयपुर के एलन कोचिंग में प्रवेश ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह जेईई के लिए वह दिन में करीब 12 घंटे की पढाई करते हैं।
बनाए गए स्टडी प्लान के अनुसार वह 7 बजे उठ कर अपने कार्य निपटा कर 8 बजे पढ़ने बैठते हैं। उन्होंने अपने सोने का, उठने का और पढ़ने का समय तय कर रखा है।
रिवाइज करने के लिए क्या करें
ईशान ने बताया की वह रिवीजन के लिए प्रतिदिन अध्ययन करते हैं और प्रैक्टिस करते रहते हैं, ताकि वह इससे दूर ना जाएं।
वह पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र, मॉक टेस्ट और एलन द्वारा दिए गए मॉड्यूल को हल करते हैं। इससे प्रैक्टिस से कभी बाहर नहीं होते हैं।
जेईई मेन्स टॉपर ईशान खंडेलवाल ने एनसीईआरटी पुस्तकों को महत्वपूर्ण बताया।
NCERT है महत्वपूर्ण
वह कहते हैं कि उन्होंने जेईई मेन्स में भी एनसीईआरटी पुस्तकों का प्रयोग किया था और जेईई एडवांस में भी एनसीईआरटी पुस्कतों का प्रयोग कर रहे हैं।
ईशान ने अन्य पुस्तकों का रेफरेंस देते हुए बता कि एनसीईआरटी और एलन के कोचिंग मॉड्यूल के अलावा वह कई अन्य पुस्तकों से भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
अन्य आवश्यक पुस्तकें
उन्होंने पुस्तकों के नाम भी शेयर किए और बताया कि वह फिजिक्स के लिए इरोडोव, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के लिए एमएस चौहान, फिजिकल केमिस्ट्री के लिए नरेंद्र अवस्थी और गणित के लिए विकास गुप्ता की पुस्तकों का प्रयोग करते हैं।
ईशान खंडेलवाल IIT दिल्ली या IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उन्हें गणित और कंप्यूटिंग में बहुत रूचि है।