JEE Advanced 2023 Topper भव्य श्री ने एपीजे अब्दुल कलाम को बताया अपना रोल मॉडल
आईआईटी गुवाहटी ने हाल ही में जेईई एडवांस 2023 के रिजल्ट जारी कर दिए गए है।
जेईई एडवांस में 56 रैंक प्राप्त कर महिलाओं में नायकंती नागा भव्या श्री ने टॉप किया है। आइए जानें क्या है उनकी सफलता का राज...
भव्या श्री के माता-पिता दोनों ही सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उनके पिता ने अपनी बेटी की सफलता पर बताया की भव्या को अपना रास्ता खुद चुनने की इजाजत दी और किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया।
भव्या श्री ने बताया कि उन्होंने 8वीं कक्षा में ही आईआईटी की तैयारी करने का फैसला लिया था, जिसके लिए उन्होंने 12-13 घंटे तक पढ़ाई की थी।
अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए भव्या ने बताया कि - सफलता के लिए 70% की तैयारी और 30% स्वभाव है।
इन दोनों पहलुओं पर काम करते हुए उन्होंने परीक्षा की तैयारी में होने वाली लापरवाह त्रुटियों को खत्म किया।
भव्य का सबसे मजबूत विष्य गणित रहा है। उन्होंने चुनौतियों या कमजोरियों पर ध्यान देने की बजाए अपनी ताकत का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रीत किया।
वह समाज में अपनी पहचान बनाना चाहती है और आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में महिलाओं में टॉप कर उन्होंने अपने सपनों की तरफ पहला कदम बढ़ाया है।
भव्या श्री डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना रोल मॉडल मानती है।
वह कहती है कि एपीजे अब्दुल कलाम से ही उन्होंने विपरीत परिस्थियों में निडरता और संयमित रहना सीखा और उनके विचार भव्या को हमेशा प्रेरित करते हैं।
भव्या आईआईटी बॉम्बे में बीटेक इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेना चाहती है और आने वाले 10 वर्षों के भीतर ही उद्यमी या गणितज्ञ शोधकर्ता बनना चाहती है।