Chailsy Raghuvanshi Jun 20, 2023
JEE Advanced 2023 टॉपर AIR 3 ऋषि कालरा करना चाहते हैं Startup शुरू
ऋषि कालरा ने IIT JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है जबकि Mains में उसने 19वीं रैंक हासिल की थी।
गाजियाबाद के रहने वाले ऋषि कालरा ने अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई डीपीएसजी, मेरठ रोड से की है और जेईई की कोचिंग FITJEE से ली है।
टॉप करने बाद ऋषि ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि अब वे IIT मुंबई या IIT दिल्ली से कंप्यूटर सांइस का कोर्स करना चाहते हैं।
ऋषि ने बताया कि उसके माता-पिता दोनों ही मेडिकल लाइन में है, लेकिन उसे प्रेरणा अपने बडे़ भाई से मिली।
ऋषि के बड़े भाई रोहन कालरा आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस कोर्स के साथ साइबर सिक्योरिटी पर प्रोजेक्ट बना रहे हैं।
फ्यूचर प्लानिंग पर बात करते हुए ऋषि ने बताया कि वे अपने भाई रोहन कालरा के साथ मिलकर भविष्य में अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं।
जईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए ऋषि ने कहा कि उसका पूरा ध्यान जेईई एडवांस की परीक्षा पर था और उसने कड़ी मेहनत की।
वह दिन में 8 से 10 घंटे रोजाना नियमित रूप से पढ़ाई करता था।
और जेईई एडवांस्ड की तैयारी पर फोकस करने के लिए, वो सोशल मीडिया से भी दूर रहता था।
अगली स्टोरी में पढ़ें झुक रहा पृथ्वी का axis, वैज्ञानिकों ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, पर क्यों?