भारतीय इतिहास की कई घटनाएं ऐसी हैं, जिन्हें याद कर इंसान की रूह तक कांप उठती हैं। ऐसी ही एक घटना है जलियांवाला बाग हत्याकांड की।
रोलेट एक्ट के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अमृतसर के जलियांवाला बाग में बैशाखी के दिन भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे।
हालांकि अंग्रेज सरकार को डर था कि कहीं ये विरोध भयानक रूप न ले लें। इसी डर के कारण जनरल डायर ने 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड को अंजाम दिया।
कर्नल रेजिनाल्ड डायर ने निहत्थे हजारों लोगों की भीड़ पर अपने सैनिकों को गोली चलाने का आदेश दिया था।
आज हम आपको जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे बता रहे है-
1. जलियां वाला बाग (1977)यह बॉलीवुड फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है,। इसमें विनोद खन्ना और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं।
2. गांधी (1982)इस बॉलीवुड फिल्म में जलियांवाला बाग और भारतीय राजनीतिक मुद्दों को दिखाया गया है।
3. द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)भगत सिंह के बलिदान पर आधारित इस फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड का जिक्र है।
4. रंग दे बसंती (2006)इस फिल्म में शांतिपूर्ण विरोध के दौरान निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाते दिखाया गया है। इसमें जलियांवाला बाग घटना भी दिखाई गई है।
5. मिडनाइट्स चिल्डरेन (2012)इस फिल्म की कुछ घटनाओं में जलियांवाला बाग हत्याकांड को दर्शाया गया है।
6. फिल्लौरी (2017)अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी, जलियांवाला बाग दर्दनाक हत्याकांड की कहानी के चारों ओर घूमती है।
7. सरदार उधम सिंह (2021)यह फिल्म सरदार उधम सिंह की बायोपिक है, और इसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना दिखाई गई है।