Varsha Kushwaha Jul 19, 2023
जानिए कैसे ISRO ने बना लिया Chandrayaan-2 से भी सस्ता Chandrayaan-3
इसरो ने अपने मून मिशन चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया है।
इसरो द्वारा लॉन्च किया चंद्रयान-3 पांच अगस्त 2023 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा और 23 से 24 अगस्त तक चंद्रमा पर लैंड किए जाने की उम्मीद है।
बता दें कि चंद्रयान 3 को लॉन्च किये जाने का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर पानी और अन्य आवश्यक खनिजों की खोज करेगा।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रयान 2 को भी चंद्रमा पर पानी की खोज करने के लिए भेजा गया था।
बता दें कि चंद्रयान 2 भले ही असफल रहा है लेकिन उसके द्वारा भेजी गई तस्वीरों के माध्यम से ही चंद्रयान 3 को नई तरीके से बनाया गया है।
इसमें ध्यान देने योग्य बता ये कि चंद्रयान 3 का बजट बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों के बजट से भी कम है।
चंद्रयान 3 को बनाने में 615 करोड़ रुपये का खर्च लगा है वहीं चंद्रयान 2 को बनाने में 978 करोड़ रुपये का खर्च लगा था।
चंद्रयान 2 की तुलना में चंद्रयान 3 इतना सस्ते में कैसे तैयार किया गया। ये प्रश्न सभी के मन में उठ रहा है, तो आइए आपको बताएं...
चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर लगा हुआ था, जो अभी भी चंद्रमा पर घूम रहा है। इसी वजह से चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं लगाया गया है।
यही कारण है कि चंद्रयान-2 से भी कम बजट में चंद्रयान-3 को तैयार कर लॉन्च किया गया।