Chailsy Raghuvanshi       May 10, 2023

रेशम ने ट्यूशन पढ़ाकर की पढ़ाई, CGBSE 12वीं में पाई चौथी रैंक

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2023 जारी कर दिए गए हैं, जिसमें की रायपुर की रेशम खत्री ने चौथी रैंक हासिल की है।

सीजी बोर्ड 12वीं कक्षा में रेशम ने कुल 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है।

प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्‍त करने वाली रेशम खत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नियमित रूप से पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है।

 रेशम ने बताया कि जो भी टीचर पढ़ाते थे, मैं बस उस पर फोकस करती थीं।

 और रोजाना जो भी स्कूल में पढ़ाया जाता वो घर आकर तुरंत रिवाइज़ करती थीं।

रेशम ने अपनी सफलता के लिए अपनी मॉं, पिता, बहन और टीचर्स को थैंक्यू भी बोला।

उन्होंने आगे बातचीत में बताया की मैं जब-जब किसी भी विषय में अटक जाती थी, तो मैं तुरंत टीचर से क्ल‍ियर करती थी।

हैरतअंगेज करनी वाली बात तो यह है कि रेशम पढ़ाई के साथ-साथ बच्‍चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना जेबखर्च निकालती है।

रेशम खत्री आगे चलकर सीएमए की परीक्षा की तैयारी करेंगी।