हर साल भारत में 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।
chailsy raghuvanshi
1. भारतीय सेना का गठन ईस्ट इंडिया कंपनी (ईआईसी) द्वारा 1776 में कोलकाता में किया गया था।
2. भारतीय सेना ने किसी राष्ट्र पर शासन करने के लिए या सत्ता हासिल करने लिए कभी भी पहला हमला नहीं किया है।
3. प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सेना की संख्या 161,000 थी। जिसमें आधे से अधिक सैनिक पंजाब से भर्ती किए गए थे। बता दें कि भारतीय सेना ने प्रथम विश्व युद्ध में 12 विक्टोरिया क्रॉस सहित वीरता के लिए 13,000 पदक जीते।
4. प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए 82 हजार सैनिकों की याद में इंडिया गेट बनाया गया था।
5. भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल (IMTRAT) स्थायी रूप से पश्चिमी भूटान में तैनात है।
6. भारतीय सेना का हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) दुनिया के सबसे विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है।
7. भारतीय सेना का एक आउटस्टेशन बेस ताजिकिस्तान में भी मौजूद है।
8. भारत पाकिस्तान युद्ध (1971) के कारण लगभग 93,000 लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने आत्मसमर्पण किया।
9. भारतीय सेना ने चीन के खिलाफ दो युद्ध जीते है: सितंबर 1967 में नाथू ला संघर्ष और अक्टूबर 1967 में चो ला संघर्ष।
10. भारतीय सेना संयुक्त राष्ट्र के शांति निर्माण अभियानों में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है।