Chailsy Raghuvanshi       Jun 22, 2023

IIT-JEE Advanced 2023 टॉपर चिदविलास ने बताया अपना Study Plan 

वाविलाला चिदविलास रेड्डी ने  कुल 341 अंक हासिल कर IIT-JEE Advanced 2023 में AIR 1 प्राप्त की है। टॉपर चिदविलास हैदराबाद ज़ोन से है। 

चिदविलास रेड्डी ने बताया कि मैंने अपनी 6th से 12th ग्रेड तक ही पढ़ाई श्री चैतन्य से की है।

मेरी मां नागलक्ष्मी और मेरे पिता राजेश्वर रेड्डी दोनों ही सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं। मेरा बड़ा भाई बिट्स हैदराबाद में 4th ईयर का छात्र है।

मेरे बड़े भाई ने पढ़ाई में मेरी खूब मदद की, उन्होंने मेरे डाउट क्लियर किये और कई कॉन्सेप्ट्स को आसान शब्दों में समझाया।

मैं अपने माता-पिता और भाई को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

अपने स्टडी प्लान के बारे में चिदविलास ने बताया कि मैं श्री चैतन्य में दिन में आठ घंटे पढ़ता था और फिर घर आने के बाद 4 घंटे पढ़ाई करता था।

केवल एक चीज थी जिसने मुझे आगे बढ़ने दिया, वह था टॉप आईआईटी इंस्टीट्यूट में प्रवेश पाने का मेरा सपना।

जेईई एडवांस 2023 में टॉपर बनकर मैं बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।  

यह संभव हुआ क्योंकि मेरे माता-पिता, भाई और श्री चैतन्य में मेरे मेंटर मुझे स्पोर्ट करते हैं।

श्री चैतन्य में सबसे बेस्ट ग्रूप डिस्कशन रहा, जहां हमें अपने विचारों को साझा करने और एक दूसरे की ताकत से सीखने का अवसर मिला।

मैं मानता हूं दोस्तों के साथ बातचीत के माध्यम से कोई भी चीज आसानी और तेजी से सीखी जा सकती है।

श्री चैतन्य के मॉक टेस्ट ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए मेरी तैयारी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

इन टेस्ट से मैंने पेपर को समय पर हल करने का तरीका सिखा, जिससे मुझे अपनी स्पीड और टाइम मैनेजमेंट करने में मदद मिली।