Tap to Read ➤

Tips: इंटरव्यू में कंपनी अपनाती है 12x12x12 फॉर्मूला, ऐसे करें तैयारी

इंटरव्यू के लिए सिर्फ सवाल जवाब की तैयारी न करें, इंटरव्यू के लिए आपको संस्थान की पॉलिसी को समझना होगा।
Narender Sanwariya
इंटरव्यू में केवल 7 प्रतिशत प्रतिक्रियाएं मौखिक होती हैं, जो बड़े पैमाने पर शब्द चयन से प्रभावित होती हैं। 55 प्रतिशत रिस्पॉन्स पेशेवर ड्रेस से प्रभावित होते हैं।
Interview Tips
उम्मीदवार सवाल-जवाब की तैयारी तो करते हैं लेकिन बॉडी लैंग्वेज पर काम नहीं करते। जबकि सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज जॉब के मिलने की संभावना को कई गुना बढ़ा देती है।
याद रखें जरूरत से ज्यादा मुस्कुराने का विपरीत प्रभाव भी हो सकता है। इसलिए हर वक्त न मुस्कुराएं क्योंकि ऐसा करना आपको कम गंभीर दिखाएगा।
Interview Tips
बातचीत में, मैं जानता हूं या मैं समझती हूं जैसे वाक्य आपकी सक्रिय हिस्सेदारी दर्शाएंगे।
रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में नियोक्ता किसी भी उम्मीदवार के द्वारा दिए गए जवाबों की तुलना में उसकी बॉडी लैंग्वेज पर ज्यादा ध्यान देते हैं।
आपका पहला इंप्रेशन नियोक्ता के सामने तब बनता है जब आप कमरे में 12 फीट की दूरी से प्रवेश कर रहे होते हैं।
ऐसे में आपने कैसे प्रवेश किया है, यह महत्वपूर्ण होता है, इसके बाद उनके नजदीक के 12 इंच की दूरी अहम होती है जब आप बैठ रहे होते हैं।
Interview Tips
इसके बाद आपके द्वारा बोले गए पहले 12 शब्द महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें आप क्या बोलते हैं, नियोक्ता यह देखते हैं। याद रखें इंटरव्यूअर हर डिटेल पर पूरा ध्यान देते हैं।
आपके आत्मविश्वास के स्तर को जांचने के लिए वे आपकी बॉडी लैंग्वेज को परखते हैं। इसलिए इस 12x12x12 फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करें।
याद रखें रिक्रूटर किसी भी कैंडिडेट के बारे में हर चीज की पड़ताल करते हैं। इसलिए बैठने की मुद्रा, चेहरे के भाव, आई कॉन्टैक्ट, हैंड जेस्चर व अन्य नॉन-वर्बल रिएक्शन पर भी ध्यान दें।
IAS Interview Tips