स्पेस एजेंसी में नौकरी प्राप्त करना आसान नहीं है, लेकिन ये नामुमकिन भी नहीं है।
यदि आप भी उन्हीं में से एक है जिनका सपना है स्पेस एजेंसी में नौकरी प्राप्त करने का, तो आपको दी गई बातों पर गौर करना चाहिए।
कई लोग अंतरिक्ष एजेंसी में नौकरी तो करना चाहते हैं, लेकिन ये नहीं जानते की नौकरी प्राप्त करने के लिए क्या करना है, और क्या पढ़ना है?
शिक्षा
स्पेस एजेंसी में नौकरी करने के लिए उम्मीदवार को इंजीनियरिंग, फिजिक्स, गणित, कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित विषयों में डिग्री प्राप्त करनी होगी।
उम्मीदवार स्पेस साइंस और एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग भी कर सकता है।
अनुभव प्राप्त करेंशिक्षा प्राप्त करने के बाद संबंधित क्षेत्रों में इंटर्नशिप करें। इससे आपको अनुभव प्राप्त होगा जो की नौकरी करने के लिए लाभकारी और आवश्यक है।
ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लें
कई स्पेस एजेंसियां हैं जो छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के बाद ट्रेनिंग के लिए हायर करती हैं और वास्तविक ज्ञान के साथ कार्य करने का मौका देती है।
नेटवर्क
स्पेस संबंधित सम्मेलनों में भाग लें, इनका हिस्सा बनें, ज्ञान अर्जित करें और इस क्षेत्र से संबंधित पेशेवरों के साथ कनेक्ट करने का प्रयास करें और अपना नेटवर्क बढ़ाएं।
अपडेट रहें
स्पेस से संबंधित हो रही घटनाओं पर अपनी नजर बनाए रखें। इन खबरों की डिटेल से अपडेट रहें। इससे होने वाले सम्मेलन और वेबिनार में आप सबसे आगे रहेंगे।
स्पेस एजेंसी पर रिसर्च करेंस्पेस एजेंसी में नौकरी करना चाहते हैं तो, सभी स्पेस एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें।
ऐसा करने से आपको एजेंसी और उसमें होने वाले कार्यों, लक्ष्य, परियोजनाओं जानकारी मिलेगी।
जॉब ओपनिंग पर आवेदन करेंइन स्पेस एजेंसियों के करियर सेक्शन पर खासतौर पर नजर रखें। अपने पसंद के पद के लिए आवेदन करें और इसके साथ ही आप रिक्रूटर से भी संपर्क कर सकते हैं।
किसी भी स्पेस एजेंसी में शुरुआती वेतन आपको 3.5 से 6 लाख तक का प्राप्त हो सकता है। ये आपकी योग्यता पर निर्भर करता है।