Chailsy Raghuvanshi       Mar 24, 2023

कैसे बनें सरकारी वकील?

सरकारी वकील बनने के लिए इच्छुक उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

उम्मीदवार के पास लॉ में स्नातक एलएलबी या बीएलएलबी की डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवार की आयु  न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

सरकारी वकील बनने के लिए उम्मदीवार के पास कम से कम 7 साल वकालत का कार्य अनुभव होना चाहिए।

जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा उम्मीदवार का चयन किया जाता है।

यदि आपके पास 7 साल का कार्य अनुभव नहीं है तो आपको सरकारी वकील बनने के लिए परीक्षा देनी होगी।

भारत के सभी राज्यों में सरकारी वकील बनने के लिए अलग-अलग परीक्षा होती है।

उत्तर प्रदेश में सरकारी वकील बनने के लिए एपीओ की परीक्षा देनी होती है।

एपीओ के अलावा एपीपी या एडीपीओ की परीक्षा देकर भी आप सरकारी वकील बन सकते हैं।