Pompa Sen Jul 28, 2023
क्या आपको पता है कि आप कौन सी लिपि में लिखते हैं?
भारत में बहुत सी भाषाएं हैं और उन्हें लिखने के लिए भिन्न भिन्न लिपियां प्रयोग की जाती है।
पहले तो ये समझे कि लिपि क्या है- लिपि का शाब्दिक अर्थ लिखना या अक्षरों से चित्रित करना होता है।
ध्वनि को लिखने के लिए जिन चिह्नों का उपयोग किया जाता है, उसे लिपि कहते हैं।
प्राचीन भारत की दो लिपियां प्रसिद्ध हैं।
खरोष्ठी और ब्राम्ही।
खरोष्ठी लिपि दाएँ से बाएँ की ओर लिखी जाती है।
वहीं ब्राम्ही लिपि बाएँ से दाएँ की ओर लिखी जाती है।
Image Credit
भारत के पश्चिमोत्तर के कुछ प्रदेशों, खासतौर पर पंजाब और कश्मीर, में प्राचीन काल में खरोष्ठी लिपि का प्रचार अधिक था।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्राम्ही लिपि का प्रयोग सृष्टिकर्ता ब्रम्हा द्वारा आरंभिक युग से ही किया गया।
मान्यताओं के अनुसार, ब्रम्हा द्वारा प्रारंभिक रूप से उपयोग किये जाने के लिए इसे "ब्राम्ही" लिपि कहा जाने लगा।
Image Credit
पौराणिक ग्रंथ में कहा गया है कि कुछ नव्यतम प्रमाणों के आधार पर भारत में लिपि के प्रवेश का समय ई.पू. 10वीं शती या उससे भी पूर्व स्थिर किया जा सकता है।
Image Credit
बौद्ध, जैन और ब्राह्मण-धर्म ग्रंथों की मानें तो ब्राम्ही भारत की सार्वदेशिक लिपि थी और इसका जन्म भारत में ही हुआ। किंतु इस मत में भी कई भिन्नताएं हैं।
Image Credit
यूरोप और एशिया की भी प्राय: अधिकांश लिपियाँ ब्राम्ही लिपि से विकसित मानी गई हैं।
भारत में "ब्राह्मी" लिपि का क्षेत्र अत्यंत व्यापक है। अरबी व फारसी को छोड़कर भारत की सभी वर्तमान लिपियां ब्राम्ही से ही विकसित हुई है।
सही उत्तर
भारत के किस केंद्रशासित राज्य की राजभाषाओं में फ्रेंच भाषा भी शामिल है?
A.
दादरा एवं नागर हवेली
B.
पुदुचेरी
C.
अंडमान एवं निकोबार