Ajay Mohan       Jun 09, 2023

आसान भाषा में समझें क्यों विनाशकारी हो सकता है चक्रवात बिपरजॉय!

चक्रवात बिपरजॉय तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और 10 से 15 जून तक भारत पर अपना असर दिखायेगा। 

जलवायु परिवर्तन की वजह से चक्रवात किस प्रकार विनाशकारी हो रहे हैं, यह हम आगे बताने जा रहे हैं।

मई-जून के महीने में समुद्र का तापमान बाकी महीनों की तुलना में 2-3 डिग्री अधिक रहता है। 

अधिक तापमान की वजह से समुद्र की सतह पर अधिक गर्मी और अधिक नमी पैदा होती है, जो वातावरण में घुल जाती है। 

जब समुद्री सतह के तापमान में सामान्य से अधिक वृद्ध‍ि होती है, तब हवा में नमी बढ़ने के साथ-साथ हवा का दाब (air pressure) बढ़ने लगता है। 

इसकी वजह से चक्रवात उत्पन्न होता है। जितना अधिक तापमान, चक्रवात की तीव्रता उतनी अधिक। 

दरअसल समुद्र की सतह पर विंड एनर्जी के रूप में एकत्र होने वाली ऊर्जा तेज़ी से बढ़ने लगती है। 

यही ऊर्जा तय करती है कि चक्रवात कितना तीव्र होगा और कितने दिन तक इसका प्रभाव रहेगा। 

वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में अरब सागर में ऊर्जा तीन गुनी हो गई है, जिससे आप बिपरजॉय की तीव्रता का अंदाजा लगा सकते हैं।  

तीव्रता जितनी अधिक होगी, समुद्री तटों से टकराने पर ये तूफान उतने अधिक विनाशकारी होंगे।