रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले दो वर्षों में कितने लोग मारे गये?
रूस - यूक्रेन युद्ध है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फरवरी, 2022 से लगातार हो रहा ये आक्रामक युद्ध ढेरों लोगों की जान ले चुका है।
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध नया नहीं है ये वर्ष 2014 से ही चला आ रहा है। लेकिन वर्ष 2021 से इसने आक्रामक रूप लेना शुरू कर दिया था।
वर्ष 2021 के मार्च - अप्रैल के दौरान रूस ने रूस-यूक्रेन की सीमा के पास बड़े पैमाने पर सैन्य निर्माण और अभ्यास शुरू किया था। इसके बाद से स्थिति खराब होती गई और युद्ध की शुरुआत हुई।
लंबे समय से हो रहे इस युद्ध में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई है। तो आइए जानें पिछले दो साल के इस युद्ध में मरने वाले लोगों की कितना संख्या रही है।
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गये नागरिक अमेरिका के अनुमान के अनुसार, 24 फरवरी 2022 से 21 मई 2023 तक में मरने वाले नागरिकों की संख्या 42,000 बताई गई है।
यूक्रेन सेना में मरने वाले लोगों की संख्याअमेरिका के अनुमान के अनुसार, 24 फरवरी 2022 से 21 मई 2023 तक यूक्रेन सेना में मरने वाले लोगों की संख्या 20,000 है और घायल सैनिकों की संख्या 130,000 है।
यूक्रेन सरकार द्वारा साझा किए आंकड़ों के अनुसार, 24 फरवरी 2022 से 1 दिसंबर 2023 तक मरने वालों की संख्या 10,000 और घायलों की संख्या 13,000 है।
रूस सेना में मरने वालों की संख्या
यूक्रेन सरकार के अनुसार रूस की सेना में मरने वाले लोगों की संख्या 24 फरवरी 2022 से 11 जून 2023 तक में 215,640 है।
वहीं अमेरिका के अनुमान के अनुसार, 24 फरवरी 2022 से 21 मई 2023 तक मरने वाले सैनिकों की संख्या 50,000 और घायलों की संख्या 180,000 है।
बीबीसी रूसी समाचार और मीडियाज़ोना के अनुमान के अनुसार 24 फरवरी 2022 से लेकर 23 जून 2023 तक में मरने वाले सैनिकों की संख्या 52,000 और घायल सैनिकों की संख्या 183,000 है।
बीबीसी रूसी समाचार और मीडियाज़ोना के अनुमान के अनुसार 24 फरवरी 2022 से लेकर 23 जून 2023 तक में मरने वाले सैनिकों की संख्या 52,000 और घायल सैनिकों की संख्या 183,000 है।