Chailsy Raghuvanshi Apr 17, 2023
Femina Miss India 2023 बनी नंदिनी गुप्ता ने कहा रतन टाटा है..
राजस्थान के कोटा की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता को पहनाया गया फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज।
नंदिनी गुप्ता अब होंगी Miss World प्रतियोगिता में भारत का चेहरा।
इस बीच, दिल्ली की श्रेया पूंजा को फेमिना मिस इंडिया 2023 की पहली रनर-अप घोषित किया गया।
जबकि मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग बनीं दूसरी रनर-अप।
कौन हैं नंदिनी गुप्ता? नंदिनी गुप्ता देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग हब की एस्पिरेंट है।
मिस इंडिया 2023 बनी नंदिनी गुप्ता ने कहा की उनके इंस्पिरेशन रतन टाटा और प्रियंका चोपड़ा हैं।
नंदिनी ने कहा रतन टाटा मानवता के लिए सब कुछ करते है और अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा दान में देता है।
इसके अलावा, नंदिनी गुप्ता ने कहा की प्रियंका चोपड़ा एक ब्यूटी क्वीन हैं जो उन्हें उनकी असंख्य उपलब्धियों के कारण प्रेरित करती हैं।
फेमिना मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले कलर्स पर 14 मई को सुबह 10 बजे प्रसारित होगा।
जानिए कौन है सबसे फेमस विश्व सुंदरी
अगली स्टोरी में पढ़ें