DU भारत के सबसे नामचीन विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां से कई मशहूर हस्तियों ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। राजनेता से लेकर बॉलीवूड एक्टर्स ने यहां से शिक्षा प्राप्त की है।
आज इस स्टोरी के माध्यम से आपको बताएंगे, डीयू एक उन टॉप कॉलेज के बारे में जहां से कई मशहूर हस्तियां अपनी शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं। आइए जानें...
मिरांडा कॉलेज डीयू टॉप कॉलेज की लिस्ट में आता है। यहां से दिल्ली की पूर्व सीएम शिला दिक्षित, नोवलिस्ट अनिता हेसाई, मल्लिका शेरावत जैसे कई अन्य हस्तियां शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं।
हिंदू कॉलेज को एनआईआरएफ द्वारा दूसरी रैंक प्राप्त है। यहां से इम्तियाज अली, अर्जुन रामपाल, गौतम गंभीर, टिस्का चोपड़ा जैसी हिस्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है।
ये डीयू में सबसे प्रसिद्ध वीमेन कॉलेज है, जहां से टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर, मेनका गांधी, पत्रकार निधि राजदान ने शिक्षा प्राप्त की है।
इस कॉलेज की स्थापना सनातम धर्म महासभा द्वारा की गई थी। इस कॉलेज से बॉलीवुड के मशहुर एक्टर राज कुमार राव ने अपनी डिग्री पूरी की है।
किरोड़ीमल कॉलेज केवल बॉलीवुड की कई फिल्मों में ही शामिल नहीं था बल्कि अमिताभ बच्चन, सतीश कौशिक, शक्ति कपूर, नवीन पटनायक और वियाज राज जैसे कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने शिक्षा प्राप्त की है।
सेंट स्टीफेंस कॉलेज से शशी थरूर, राहुल गांधी, बरखा दत्त, कबीर बेदी, कपिल सिब्बल जैसी हस्तियों ने अपनी डिग्री प्राप्त की है।
डीयू के हंसराज कॉलेज से शाहरुख खान, गोपाल सुब्रमण्यम, रणविजय सिंह, अनुराग कश्यप और लोबसंग सांगे (तिब्बत के प्रधानमंत्री) ने अपनी शिक्षा प्राप्त की है।
डीयू नॉर्थ कैंपस में स्थित कॉलजे से दिल्ली के पहले सीएम चौधरी ब्रह्म प्रकाश, बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन, मनोज वाजपेयी और प्रकाश झा डायरेक्टर ने अपनी शिक्षा प्राप्त की है।