Varsha Kushwaha       Aug 01, 2023

Political Science के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप 5 कॉलेज

सीयूईटी यूजी 2023 स्कोर से डीयू सीएसएएस पोर्ट्ल के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसकी पहली मेरिट लिस्ट आज जारी की गई है।

डीयू में राजनीति विज्ञान टॉप 3 सबसे अधिक पसंदीदा कोर्सेस में से एक है, जिसमें अधिक से अधिक छात्र प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं।

लेकिन आपके लिए ये जानना आवश्यक है कि राजनीति विज्ञान यानी Political Science के लिए Du के टॉप 5 कॉलेज कौन से है। जहां के लिए छात्र सबसे अधिक आवेदन कर रहे हैं।

सीएसएएस पोर्ट्ल के माध्यम से प्राप्त आंकडों के अनुसार कॉलेज की लिस्ट आगे दी गई है।

हिंदू कॉलेज

हिंदू कॉलेज राजनीतिक विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करने के लिए सबसे टॉप का कॉलेज है। हिंदू को 43,902 छात्रों ने अपनी प्राथमिकता दी है।  

करोड़ीमल कॉलेज

राजनीति विज्ञान के दूसरे नंबर पर सबसे बेहतरीन कॉलेज है। जिसे 41,935 छात्रों ने अपनी प्रथामिकता दी है।

रामजस कॉलेज

राजनीति विज्ञान की अच्छी शिक्षा के लिए तीसरे स्थान पर है, जिसे 41,529 छात्रों ने अपनी प्राथमिकता दी है।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

साउथ कैंपस का ये कॉलेज राजनीति विज्ञान की शिक्षा के लिए चौथ स्थान पर है। इस कॉलेज को 39, 843 छात्रों ने प्राथमिकता दी है।

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स

साउथ दिल्ली का दूसरा कॉलेज जो राजनीति विज्ञान की शिक्षा के लिए 5 स्थान पर है, जिसे 38,461 छात्रों ने प्राथमिकता दी है।