Varsha Kushwaha Aug 07, 2023
BA Economics के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप 5 कॉलेज
सीयूईटी यूजी 2023 के स्कोर के माध्यम से डीयू में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
डीयू में इकोनॉमिक्स कोर्स बहुत पसंद किया जाने वाला कोर्स है। जिसमें प्रवेश प्राप्त कर छात्र अपना करियर बनाने का सपना देखते हैं।
ऐसे में आपके लिए ये जानना आवश्यक है कि डीयू में BA Economics के लिए डीयू के टॉप 5 कॉलेज कौन से है।
सीएसएएस यूजी पोर्टल के अनुसार इकोनॉमिक्स विषय के लिए छात्रों ने जिन कॉलेज को प्राथमिकता दी हैं उसकी लिस्ट आगे दी गई है।
हिंदू कॉलेज
NIRF रैंक 2 कॉलेज बीए इकोनॉमिक्स कोर्स के लिए 1 स्थान पर है। हिंदू को इकोनॉमिक्स के लिए 51019 छात्रों ने पहली प्राथमिकता दी है।
हंसराज कॉलेज
डीयू में इकोनॉमिक्स के लिए हंसराज कॉलेज को दूसरे स्थान पर रखा गया है। इस कॉलेज को 50671 छात्रों ने प्राथमिकता दी है।
सेंट स्टीफन कॉलेज तीसरे स्थान का पर इकोनॉमिक्स के लिए पसंद किया जाने वाला कोर्स है, जिसे 49105 छात्रों ने अपनी प्राथमिकता दी है।
किरोड़ीमल कॉलेज
किरोड़ीमल कॉलेज इस विषय के लिए चौथे स्थान पर सबसे लोकप्रिय कॉलेज है। इस कॉलेज को 48002 छात्रों ने प्राथमिकता दी है।
रामजस कॉलेज पांचवें स्थान पर सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला कॉलेज है। जिसे इकोनॉमिक्स कोर्स के लिए 46736 छात्रों ने अपनी प्राथमिकता दी है।
DU Admission Top College List