CRPF असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम की तैयारी कैसे करें
सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम की तैयारी के लिए, जानिए बेस्ट टिप्स
chailsy raghuvanshi
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल / इंजीनियर) की परीक्षा जल्द ही आने वाली है। जिसकी तैयारी करने के लिए आवेदकों को आगे दी गई टिप्स को फॉलो करना चाहिए।
टिप 1 सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट के आवेदकों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए सबसे पहले सिलेबस से परिचित होना जरूरी है।
टिप 2 सिलेबस को कठिन और आसान विषयों में विभाजित करें, ताकि तैयारी करने में आपको आसानी हो।
टिप 3 सीआरपीएफ एग्जाम की तैयारी करते समय नोट्स अवश्य बनाएं। इससे आपको रिविजन करने में मदद मिलेगी।
टिप 4 इंटरनेट पर उपलब्ध परीक्षा से संबंधित सामग्री का उपयोग करें।
टिप 5 पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें। इससे आपको प्रश्नों के पैटर्न समझने में आसानी होगी।
टिप 6 मॉक टेस्ट या टेस्ट सीरीज़ से प्रेक्टिस अवश्य करें। जिससे आवेदकों को अपनी तैयारी का आंकलन करने में मदद मिलेगी।
टिप 7 टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। अक्सर छात्र शिकायत करते हैं कि टाइम कम होने के कारण पेपर छूट गया। इसलिए आप पहले ही समय निर्धारित कर लें की आपको किस प्रश्न को कितना समय देना है।