Tap to Read ➤

Constitution Day 2022: स्कूलों में संविधान दिवस मनाने की बेस्ट टिप्स

शैक्षिक संस्थानों में सविंधान दिवस मनाना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इस के माध्यम से आप बच्चों में संविधान और उसके माध्यम से प्राप्त होने वाले अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान उन्हें दे सकतें है। आइए आपको बताएं संबिधान दिवस स्कूल में कैसे मनाएं।
Varsha Kushwaha
स्कूलों में हर सुबह की शुरुआत प्रार्थना से की जाती है। संविधान दिवस के दिन प्रार्थना की शुरुआत से पहले बच्चों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ करवाया जा सकता है। इससे वह संविधान की प्रस्तावना में दिए गए संदेश और संक्लप को समझ पाएंगे।
1. संविधान की प्रस्तावना से दिन की शुरुआत
खेल प्रतियोगिता के माध्यम से भी संविधान दिवस को मनाएं। 2015 नें खेल विभाग ने रन फॉर इक्वालिटी करवाई थी, ठीक उसी तरह की सारे खेलों का आयोजन कर आपक संविधान दिवस मना सकते हैं।
2. खेल प्रतियोगिता
3. निबंध लेखन

 स्कूलों में बच्चों के लिए एक निबंध लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है, जिसमें संविधान से संबंधित विषय देकर निबंध लेखन करवाया जा सकता है।
4. संसद का सत्र
शिक्षक अपने छात्रों के लिए संसद के सत्र का आयोजन कर सकते हैं। किसी करंट मुद्दे या बिल पर एक सत्र का आयोजन करें और इसमें सभी पदाधिकारियों की भूमिका निभाने का मौका छात्रों को देकर आप उनमें इस सत्र में भाग लेने की रुचि जगा सकते हैं।
छात्रों के लिए संविधान और लोकतंत्रिक समाज के बारे में सिखाने का सबसे बेहतर तरीका है एक लोकतांत्रिक नाटक का निर्माण। जिसमें बाल अधिकारों, संविधान के स्तंभ और उनकी शक्तियों को मनोरंजक तौर पर बताया जा सकता है।
5. नाटक का आयोजन
6. वाद-विवाद प्रतियोगिता

 अधिकारों या किसी कानून के संबंधित विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों का उस विषय का कांस्पेट साफ हो सकें।
सरकार के कुछ विशिष्ट पदों, अधिकारों या किसी संविधान संबंधित थीम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है। इससे उन्हें संविधान उसके अंतर्गत आने वाले अधिकार और सरकार के बड़ें पदों के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में ज्ञान प्राप्त होगा।
7. भाषण प्रतियोगिता
कई छात्रों को कविता लिखने का शौक होता है। उनकी प्रतिभा को और बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए संविधान के विषयों पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है। जिसे आपक बाद में स्कूल मैगजिन में भी प्रिंट करवा सकते हैं।
8. कविता प्रतियोगिता
9. प्रश्न उत्तर सत्र
स्कूल के बच्चों के मन में अकसर ही संविधान, कानून और अधिकारों से संबंधित कई सवाल होते हैं। प्रश्न उत्तर सत्र में आपको किसी ऐसे व्यक्ति को बुला सकते हैं जो बच्चों इन सवालों के उत्तर दे सकें। उनके अधिकारों और संविधान, कानून और अन्य संबंधित विषय को लेकर उनकी दुविधा को दूर किया जा सके।
Constitution Day 2022