हमारे देश के पास परमाणु हथियार हैं, ये तो हम जानते हैं, लेकिन उनकी रक्षा कौन करता है?
Mar 10 2023
भारतीय सेना, पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ या फिर कोई और?
किसी भी देश के परमाणु हथियारों को सुरक्षित रखने के लिए एक कठोर नीति की जरूरत होती है।
सुरक्षा की चाक-चौबंद योजना से ही यह कार्य सफल हो सकता है।
दरअसल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इस जिम्मेदारी को निभाता है, वो भी DSC के साथ मिलकर।
CISF डीआरडीओ, इसरो, जैसे संगठनों की सुरक्षा के अलावा देश के एयरपोर्ट, शोध संस्थान समेत 346 संस्थानों को सुरक्षा मुहैया कराता है।
देश भर में CISF में 1.4 लाख कर्मी हैं जिनमें 7.05 प्रतिशत महिलाएं हैं।
अंत में सीआईएसएफ के 54वें स्थापना दिवस पर पूरे संगठन को सैल्यूट!!