Tap to Read ➤

Children's Day 2022: बाल दिवस से जुडें कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

भारत में हर साल बाल दिवस 14 नवंबर को नेहरू जी की जयंती के दिन मनाया जाता है। बच्चों के लिए उनके लगाव को देखते हुए उनकी जयंती के दिन वाल दिवस मनाने का फैसला लिया गया। आइए आपको बाल दिवस से संबंधित तथ्यों के बारे में बताएं।
Varsha Kushwaha
1955 में जब भारत उनका जन्मदिन मना रहा था, उस दौरन दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में करीब 50,000 के आस-पास बच्चें उनके जन्मदिन में शामिल हुए थें। उस समय बच्चों के लिए कई तहर की खेल और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया था।
शुरू में भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस के दिन ही मनाया जाता था। लेकिन बाद में इसे नेहरू की जयंती के दिन मनाने का फैसला लिया गया। 1964 में उनके निधन के बाद संसद में प्रस्ताव पारित कर बाल दिवस को आधिकारिक तौर पर नेहरू जी की जयंती के दिन मनाने की घोषणा की गई।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का मानना था कि राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चे सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। और एक राष्ट्र आदर्श तभी बन सकता है जब वह बच्चों के लिए सुरक्षित हो।
नेहरू अक्सर कहा करते थें कि- आज के बच्चे कल के भारत का भविष्य है और ये वहीं है जो कल का भारत बनाएंगे। उनके अच्छे पालन पोषण से ही कल के भारत का भविष्य तय किया जाएगा। इसलिए हमें आज अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
बाल दिवस को नेहरू जी और बच्चों के भविष्य के लेकर उनकी सोच को सम्मानित करने के लिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में चिन्हित किया गया।
बाल दिवस मानाने के पिछे मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, क्लायण और उनकी सुरक्षा के लिए समाज में जागरूकता बढ़ना है।
भारत में बाल दिवस के दिन अवकाश नहीं होता, लेकिन इस दिन स्कूलों में पढ़ाई भी नहीं करवाई जाती है। बाल दिवस के दिन स्कूलों में बच्चों के लिए पेंटिंग, म्युजिक, डिबेट, गेम्स आदि जैसी ढ़ेरों एक्टिविटीज का आयोजन किया जाता है और बच्चों को इनमें भाग लेने के लिए प्रोत्सिहित किया जाता है।
वैश्विक स्तर पर बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के कल्याण में सुधार करना है।
सर्वप्रथम इस दिवस अंचर्राष्ट्रीय बाल दिवस की घोषणा जिनेवा में बाल कल्याण विश्व सम्मेलन के दौरान की गई थी। जिसे 1 जून को मनाया गया था। उसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा बाल अधिकारों की घोषणा के समय इस दिवस को 20 नवंबर को मनाए जाने की घोषणा 1959 में की थी।
Children's Day Top Quotes