Chailsy Raghuvanshi       Aug 28, 2023

31 मार्च को दिखेगा ब्लू मून, देखें आसमान में अद्भुत नजारा

ब्लू मून दुनिया भर की खगोलीय घटनाओं में सबसे चमत्कार घटना मानी जाती है।

ब्लू मून के साथ कई तरह की धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं भी जोड़ी गई हैं। 

यदि विज्ञान के अनुसार से देखा जाए तो यह एक सामान्य घटना है जो लगभग प्रत्येक तीसरे वर्ष घटित होती है। 

पारंपरिक परिभाषा के हिसाब से वर्ष में कुल चार सीजन होते हैं। इनमें से हर एक सीजन में तीन पूर्णिमाएं आती हैं। 

यदि किसी सीजन में चार पूर्णिमा आए तो तीसरी पूर्णिमा को दिखाई देने वाले चंद्रमा को ही ब्लू मून कहा जाता है। 

ब्लू मून पूरे वर्ष के 12 महीनों में से फरवरी को छोड़कर अन्य किसी भी महीने में दिख सकता है। 

ध्यान देने वाली बात, ब्लू मून कभी भी नीला नहीं दिखाई देता है वरन यह भी अन्य पूर्णिमाओं पर दिखने वाले चांद जैसा ही दिखाई देता है।

हालांकि, पृथ्वी पर मौसम या अन्य चीजों की वजह से चंद्रमा का रंग अलग दिखाई दे सकता है।

ब्लू मून सूर्यास्त होने के तुरंत बाद पूर्व की ओर दिखाई देगा, यह साल का सबसे चमकिला और बड़ा चंद्रमा होगा।