भगवान विष्णु के 10 अवतार की कहानियां, जानिए श्रीकृष्ण अवतार कब लिया था?
विष्णु भगवान
भगवान विष्णु ने सृष्टि के लोगों के संकट हरने के लिए कुल 24 अवतार लिए थे, जिनमें से 10 अवतार प्रमुख है।
आज हम आपको भगवान विष्णु के 10 प्रमुख अवतारों के बारे में बताएंगे, जिनका एक अवतार श्रीकृष्ण भी था।
1. मत्स्य अवतार
भगवान विष्णु ने सृष्टि को प्रलय से बचाने के लिए मत्स्यावतार लिया था।
2. कूर्म अवतार
समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने कछुए का अवतार लेकर मंदराचल पर्वत को अपनी पीठ पर धारण किया था, उनके इस अवतार को कूर्म अवतार कहा जाता है।
3. वराह अवतार
दैत्य हिरण्याक्ष ने जब पृथ्वी को समुद्र के अंदर छिपा दिया था, तब भगवान विष्णु ने सूअर का अवतार (वराह अवतार) लेकर दैत्य हिरण्याक्ष से युद्ध किया।
4. नरसिंह
भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नृसिंह अवतार लिया था।
5. वामन अवतार
सत्ययुग में प्रह्लाद के पौत्र दैत्यराज बलि से देवताओं की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने बौने ब्राह्मण (वामन) का अवतार लिया था।
6. परशुराम
ऋषि आपव के राजा सहस्त्रबाहु को दिए श्राप की वजह से भगवान विष्णु ने भार्गव कुल में महर्षि जमदग्रि के पांचवें पुत्र परशुराम के रूप में जन्म लिया था।
7. राम
त्रेतायुग में लंका के राजा रावण के वध के लिए भगवान विष्णु ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर राम के रूप में जन्म लिया।
8. श्रीकृष्ण
भगवान विष्णु ने अपने 8वें अवतार श्रीकृष्ण के रूप में द्वापरयुग में जन्म लिया था।
9. बुद्ध
भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का 9वां अवतार माना जाता है। उन्होंने विश्व में शांति स्थापना के लिए यह अवतार लिया था।
10. कल्कि अवतार
हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु कलयुग के अंत में कल्कि अवतार लेंगे।