भारत का वो शख्स, जो आज भी लोगों के दिलों में है जिंदा
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत के एक महान साइंटिस्ट थे, जिन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है।
वह ना केवल एक वैज्ञानिक थे, बल्कि एक शिक्षक (टीचर) भी थे।
बच्चों से उन्हें बहुत प्रेम था और देश के निर्माण के लिए वह युवा पीढ़ी को बहुत अहम मानते थे।
वह भारत के एक लौते ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें किसी भी की नफरत का सामना नहीं करना पड़ा था।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत को उत्कृष्ट बनाने के लिए उन्होंने इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रेरित किया।
उनके विचारों से बच्चे तो बच्चे बड़े भी प्रेरणा लेते हैं। वह भारत के करोड़ों लोगों की रोल मॉडल है।
उनके द्वारा दिए 'सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही ना आने दें' विचार से आज भी लोगों को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरणा देता है।
जमीन से उनका जुड़ाव और देश की संस्कृति और सभ्यता से उनका प्रेम अलग-अलग समाज और तबके के लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करता था।
एक वैज्ञानिक और राष्ट्रपति पद के कार्यों में व्यस्त होने के बावजूद वह बच्चों और साथ कार्य करने वाले लोगों के लिए समय निकालते थे और उनकी भावनाओं को समझा करते थे।
उनकी इस करुणा और सरल व्यक्तित्व के कारण वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
उनकी इस करुणा और सरल व्यक्तित्व के कारण वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।