Varsha Kushwaha       May 15, 2023

5 आसान चरणों में डाउनलोड करें CUET UG 2023 परीक्षा शहर सूचना स्लिप

एनटीए ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 की परीक्षा शहर सूचना स्लिप जारी कर दी है। जिसे डाउनलोड करने के तरीके बारे में हम आपको इस स्टोरी की सहायता से बताएंगे।

क्यों जारी की जाती है परीक्षा शहर सूचना स्लिप? ये सवाल हर किसी के मन में आता है। परीक्षा शहर सूचना स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के बारे पहले पता चलता है।

इससे वह परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने की योजना बना सकते हैं। परीक्षा के दिन यातायात और भीड़-भाड़ के कारण होने वाली देरी से बचा जा सकता है। 

CUET UG 2023 परीक्षा शहर सूचना स्लिप को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सीयूईटी की वेबसाइट पर cuet.samarth.ac.in पर जाएं है।

आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए Sign-in टैब पर क्लिक करें और आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को दर्ज कर लॉगिन के बटन पर क्लिक करें। 

लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां परीक्षा शहर सूचना स्लिप का लिंक दिखाई देगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करना है। 

अब, आपके सामने CUET UG 2023 परीक्षा शहर सूचना स्लिप आ जाएगी। जिसमें परीक्षा की तिथि, परीक्षा शिफ्ट का समय, विषय, पेपर और उसका मीडियम लिखा हुआ होगा। 

सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा शहर सूचना स्लिप पर दी गई सारी जानकारी को चेक करें और फिर स्लिप को डाउनलोड करें और पीडीएफ बनाएं।

यदि उम्मीदवार को परीक्षा शहर सूचना स्लिप को डाउनलोड करने/जांचने में किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो वह 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क करें या cuetug@nta.ac.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं।