Pompa Sen       May 17, 2023

गोडसे कैसे बना नाथूराम?

नाथूराम का जन्म 19 मई 1910 में महाराष्ट्र के बारामाटी में हुआ था।

नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के रूप में जाने जाते हैं।  कुछ अज्ञात कारणों से प्रेरित होकर गोडसे ने गांधी की हत्या की थी।

क्या आपको पता है नाथूराम गोडसे का असल नाम नाथूराम नहीं बल्कि रामचंद्र था। इसके पीछे एक बड़ी दिलचस्प कहानी है। आइए जानते हैं- 

आपको बता दें कि नाथूराम के तीन भाई और एक बहन थी। अज्ञान कारणों की वजह से तीनों लड़कों की मौत बचपन में ही हो गई थी।

कहते हैं कि नाथूराम के माता-पिता इससे भयभीत थे और उनका मानना था कि परिवार के लड़कों पर कोई श्राप है।

इसलिए जब नाथूराम का जन्म हुआ, तो उनकी परवरिश एक लड़की की तरह की गई। 

बचपन में नाथूराम को उसके सहपाठी एक लड़की की तरह कपड़े पहनने पर खूब चिढ़ाते थें। इससे वे बेहद परेशान हो चुके थे।

हैरानी कि बात ये है कि उन्हें अपने जीवन के पहले कुछ वर्षों के लिए एक नथ (मराठी में नथ) भी पहनाया गया था। 

इस नथ को पहनने के कारण उन्हें दोस्त और रिश्तेदार नाथूराम (नथ के कारण नाथू और राम उनका असल नाम) कह कर बुलाने लगे। इस प्रकार उनका नाम नाथूराम पड़ गया।

जब उनके छोटे भाई का जन्म हुआ तो माता-पिता ने उन्हें एक लड़के के रूप में स्वीकार किया। लेकिन उसका नाम नाथूराम ही रह गया।