Pompa Sen       Jul 18, 2023

Nelson Mandela के विचारों से लें प्रेरणा

नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला एक दक्षिण अफ़्रीकी रंगभेद-विरोधी कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ थे।

उन्होंने 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ़्रीका के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वे देश के पहले अश्वेत राष्ट्राध्यक्ष थे। आइए जानें उनके विचारों को -

1. “शिक्षा व्यक्तिगत विकास के लिए एक इंजन के समान है।”

2. “बहादुर वह नहीं है जिसे डर नहीं लगता, बल्कि वह है जो उस डर को जीत लेता है।”

3. “लोगों को उनके मानवाधिकारों से वंचित करना उनकी मानवता को ही चुनौती देना है।”

4. “आंशिक स्वतंत्रता जैसी कोई चीज नहीं होती।”

5. “एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा दिल हमेशा एक जबरदस्त संयोजन होता है।”

6. “हर कार्य असंभव तब तक लगता है जब तक कि पूरा न हो जाए।”

7.  “समय बदल रहा है, हमें भी बदलने की जरूरत है।”

8. “जब तक मैं खुद को नहीं बदलूंगा, मैं दूसरों को नहीं बदल सकता।”

9. “कोई भी देश वास्तव में तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक कि उसके नागरिक शिक्षित न हों।”

10. “शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।”

A. मध्‍य प्रदेश  B. ओड‍िशा  C.असम

इंद्रावती नदी क‍िस राज्य में बहती है?