Tap to Read ➤

Top 10 IAS Officer: ये हैं भारत के टॉप आईएएस ऑफिसर

आईएएस ऑफिसर जिसे देश की सेवा करने के लिए नियुक्त किया जाता है। जिन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। आइए जाने भारत के उन टॉप आईएएस ऑफिसर के बारे में-
Narender Sanwariya
अशोक खेमका
अशोक खेमका अशोक खेमका 1991 बैच के आईएएस ऑफिसर। तब सुर्खियों में आए जब 2012 में उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा और रियल एस्टेट डेवलपर डीएलएफ के बीच एक भूमि सौदे के म्यूटेशन को रद्द कर दिया था। अपनी ईमानदारी के उपहार में खेमका का 53 बार तबादला मिला है।
दुर्गा शक्ति नागपाल 2009 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर में आईएएस ऑफिसर थीं। उन्होंने गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया था। उन पर एक बायोपिक भी बनाई जा रही है जो इस साल के अंत तक में आ सकती है।
दुर्गा शक्ति नागपाली
मणिपुर कैडर के 2009 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। वह मणिपुर के जेलियांग्रोंग समुदाय के जेमे नागा जनजाति से हैं। उन्हें 'मिरेकल मैन' के रूप में जाना जाता है, जिसने मणिपुर को नागालैंड और असम से जोड़ने वाली 100 किमी लंबी सड़क का निर्माण करवाया।
आर्मस्ट्रांग पामे
भुख्य चंद्रकला नीरू, जिन्हें बी चंद्रकला के नाम से भी जाना जाता है। बैच 2008 की आईएएस ऑफिसर हैं। 2017 में उन्हें एनडीए ने पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के तहत स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर नियुक्त किया था।
बी चंद्रकला
श्री एस.आर.शंकरन को 'पीपुल्स आईएएस ऑफिसर' के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें 1956 में आंध्र प्रदेश कैडर में आईएएस में शामिल किया गया था। उन्होंने बंधुआ मजदूरी को खत्म करने और एससी / एसटी और गरीब लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए गहन प्रयास किया था।
एस.आर.शंकरनी
विनोद राय 1972 बैच के पूर्व आईएएस ऑफिसर हैं, जिन्होंने भारत के 11वें नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में कार्य किया। वह बाहरी लेखा परीक्षकों के संयुक्त राष्ट्र पैनल के वर्तमान अध्यक्ष और भारतीय रेलवे के मानद सलाहकार और रेलवे काया कल्प परिषद के सदस्य हैं।
विनोद राय
रजनी सेखरी सिब्बल 1986 बैच की हरियाणा कैडर की आईएएस ऑफिसर हैं। उन्हें हरियाणा में जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले को उजागर करने में मदद करने के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।
रजनी सेखरी
स्मिता सभरवाल को 'पीपुल्स ऑफिसर' के नाम से भी जाना जाता है। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त होने वाली भारत की पहली महिला आईएएस ऑफिसर हैं।
स्मिता सभरवाली
यू सगयम तमिलनाडु के आईएएस ऑफिसर यू सगयम को उनकी सेवा के 20 वर्षों में लगभग 20 बार तबादला मिला। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करने वाले पहले आईएएस ऑफिसर भी थे।
यू सगयम
केरल कैडर की आईएएस ऑफिसर जिसे फोर्ब्स मैगजीन ने 'एक बिजनेसवुमन की तरह सोचने वाली आईएएस ऑफिसर' बताया। उन्होंने कुदुम्बश्री परियोजना का भी नेतृत्व किया, जो आज महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।
अरुणा सुंदरराजन
ये भारत के टॉप 10 एनआईटी संस्थानों की लिस्ट
TOP NIT 2022 List