Year Ender 2024; Top Highest Paying Government Jobs in India: सरकारी नौकरी पाने के लिए हर साल करोड़ों उम्मीदवार भर्ती परीक्षाओं में शामिल होते हैं। मूल रूप से वर्क लाइफ बैलेंस के कारण लोग प्राइवेट नौकरियों की तुलना में सरकारी नौकरियां चुनते हैं। भर्ती परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाता है।
भारत में सरकारी नौकरी के मामले में सबसे ज्यादा लोग प्रशासनिक सेवाओं, ब्यूरोक्रेसी, रेलवे, बैंक और डाक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए किस्मत आजमाते हैं। सरकारी नौकरियों के प्रति लोगों द्वारा पसंद किया जाता है क्योंकि केंद्र स्तरीय और राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों में वर्क लाइफ बैलेंस के साथ ही साथ कार्य क्षेत्र में सम्मान और आकर्षक वेतन भी दिया जाता है।

इनमें से कुछ नौकरियों में प्रारंभिक वेतन काफी अधिक होता है और साथ ही करियर ग्रोथ के भरपूर अवसर भी होते हैं। सरकारी नौकरियों में वेतन के साथ कई भत्ते और सुविधाएं दी जाती हैं। यही वजह है कि नौकरी पेशेवरों के लिए सरकारी नौकरी अधिक आकर्षक होती है। अब साल खत्म होने को है, ऐसे में क्या आप ये जानना चाहते हैं कि वो कौन सी सरकारी नौकरियां हैं, जिनमें सबसे अधिक वेतन मिले। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं उन सरकारी नौकरियों के बारे जिनमें सबसे अधिक वेतन मिले हैं और वेतन के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मिली हैं।
क्यों लोकप्रिय है सरकारी नौकरियां
टॉप सरकारी नौकरियों में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस जैसी नौकरियां शामिल हैं। ये सरकारी नौकरियां न केवल हाई सैलरी के मामले में बेस्ट है, बल्कि अधिकारियों को सरकारी आवास, वाहन, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य लाभ भी देती हैं। इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में इंजीनियरिंग से जुड़े पद, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारी और रक्षा सेवाओं की नौकरियां भी उच्च वेतन और तेजी से करियर ग्रोथ के लिए जानी जाती हैं।
इन नौकरियों में नियुक्त व्यक्ति को शुरुआती स्तर पर ही 50,000 रुपये से अधिक वेतन मिलता है। बाद में अनुभव के साथ वेतन और भत्तों में वृद्धि होती है। जैसे-जैसे अनुभव और पदोन्नति होती है, करियर ग्रोथ की संभावना भी बढ़ती जाती है। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में कर्मचारियों को सुरक्षा और पेंशन का लाभ भी मिलता है।
हाई सैलरी के आधार पर भारत में टॉप 10 सरकारी नौकरियां
नीचे वर्ष 2024 के भारत की टॉप 10 सरकारी नौकरियों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनमें प्रारंभिक वेतन सबसे अधिक होता है और करियर ग्रोथ की संभावनाएं भी बेहतर होती हैं।
1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
वेतन: 56,100 रुपये (वेतन स्तर 10) से 2,50,000 रुपये (कैबिनेट सचिव) + भत्ते
आईएएस अधिकारियों को उच्च वेतन के साथ-साथ सरकारी आवास, वाहन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
2. भारतीय विदेश सेवा (IFS)
वेतन: 56,100 रुपये (वेतन स्तर 10) से 2,50,000 रुपये (विदेश सचिव) + भत्ते
विदेश में पोस्टिंग के दौरान IFS अधिकारियों को विदेश भत्ता और अन्य लाभ मिलते हैं।
3. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
वेतन: 56,100 रुपये (वेतन स्तर 10) से 2,50,000 रुपये (पुलिस महानिदेशक) + भत्ते
आईपीएस अधिकारियों को भी सरकारी आवास, वाहन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
4. भारतीय रक्षा सेवा (आईडीएस)
प्रारंभिक वेतन: 56,100 रुपये - 2,25,000 रुपये प्रति माह (रैंक के अनुसार)
रक्षा सेवाओं में विभिन्न भत्ते जैसे रैंक पे, डेयरनेस अलाउंस और अन्य लाभ दिए जाते हैं।
5. रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI ग्रेड B अधिकारी)
प्रारंभिक वेतन: 77,208 रुपये प्रति माह
आरबीआई अधिकारियों को उच्च वेतन के साथ-साथ विभिन्न भत्ते भी मिलते हैं।
6. PSU इंजीनियरिंग जॉब्स
वेतन: 24,000 रुपये - 1,80,000 रुपये प्रति माह (PSU के अनुसार अलग-अलग)
ओएनजीसी, एनटीपीसी, बीएचईएल जैसी पीएसयू कंपनियों में इंजीनियरों को उच्च वेतन मिलता है।
7. भारतीय राजस्व सेवा (IRS)
वेतन: 56,100 रुपये प्रति माह + भत्ते
आईआरएस अधिकारी कर प्रशासन और सीमा शुल्क विभाग में काम करते हैं।
8. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PO)
वेतन: 52,000 रुपये - 53,000 रुपये प्रति माह (रैंक के अनुसार)
बैंक पीओ को भी अन्य भत्ते और लाभ मिलते हैं।
9. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO)
वेतन: 56,000 रुपये - 80,000 रुपये प्रति माह
वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए उच्च वेतन वाली नौकरियों में से एक है।
10. इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IAAS)
प्रारंभिक वेतन: 56,100 रुपये प्रति माह + भत्ते
IAAS अधिकारी सरकार के लेखा और ऑडिट विभाग में काम करते हैं।
अन्य हाई पेड सरकारी नौकरियां
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
वेतन: 35,000 रुपये से 45,000 रुपये प्रति माह
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अधिकारी
वेतन: 1,10,000 रुपये से 2,05,000 रुपये प्रति माह
भारतीय डाक सेवा (इंडिया पोस्ट)
वेतन: 25,000 रुपये से 35,000 रुपये प्रति माह (पद के आधार पर)


Click it and Unblock the Notifications











