Year Ender 2024 Top Agriculture College in India: भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत में कृषि शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है। कृषि क्षेत्र में हायर एजुकेशन प्राप्त करने से न केवल देश के किसानों की मदद की जा सकती है, बल्कि इससे युवा पीढ़ी को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं।

वर्ष 2024 में भारत के कृषि कॉलेजों की रैंकिंग ने इस दिशा में एक बड़ा योगदान दिया है। यह रैंकिंग संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता, शोध कार्य, शिक्षण विधियों एवं पद्धति और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है। रैंकिंग में छात्रों की सफलता दर और संस्थानों के उद्योग से संबंधों को भी ध्यान में रखा गया है।
यहां हम 2024 में भारत के बेस्ट एवं टॉप 10 कृषि कॉलेजों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं। इस सूची में दिए गए एग्रीकल्चर कॉलेज अपने उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। इन संस्थानों से कृषि शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को न केवल कृषि विज्ञान का गहन ज्ञान मिलता है, बल्कि वे उन्नत तकनीकों और शोध कार्यों से भी अवगत होते हैं। इससे उन्हें एक सफल करियर बनाने में मदद मिलती है।
2024 में भारत के सर्वश्रेष्ठ 10 कृषि कॉलेजों की सूची
इस लेख में देश के सर्वश्रेष्ठ कृषि कॉलेजों के बारे में विस्तृत जानकारी और उनकी रैंकिंग प्रस्तुत की गई है।
रैंक 1- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
रैंक 2- राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल, हरियाणा
रैंक 3- पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना पंजाब
रैंक 4- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
रैंक 5- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, यूपी
रैंक 6- तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयंबटूर, तमिल नाडू
रैंक 7- चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, हरिणाया
रैंक 8- जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,पंतनगर उत्तराखंड
रैंक 9- केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान, मत्स्य विश्वविद्यालय, मुंबई महाराष्ट्र
रैंक 10- शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कश्मीर, श्रीनगर जम्मू और कश्मीर


Click it and Unblock the Notifications











